राज निवास पैलेस धौलपुर की पूरी जानकारी | Raj Niwas Palace Dholpur information in Hindi

राज निवास पैलेस धौलपुर की पूरी जानकारी | Raj Niwas Palace Dholpur information in Hindi

Facebook
WhatsApp
Telegram

राज निवास पैलेस धौलपुर की पूरी जानकारी, Raj Niwas Palace Dholpur Rajasthan in Hindi, Dholpur Palace history, price, owner,

राज निवास पैलेस निर्माण के बाद धौलपुर महल के नाम से जाना जाता था। आजादी के बाद इस महल को होटल में तब्दील कर दिया गया। आज इसकी गिनती भारत के प्रसिद्ध होटल हेरिटेज में होती है।

दिल्ली से करीब 250 किलो मीटर दूर धौलपुर महल भारत के राजस्थान में स्थित है। आजादी के पहले यह ब्रिटीस ईस्ट इंडिया कंपनी के उपनिवेश के जाना जाता था। राजस्थान के धौलपुर महल में स्थति यह खूबसूरत महल अपने समृद्ध इतिहास के लिए प्रसिद्ध है।

राज निवास पैलेस धौलपुर राजस्थान | Raj Niwas Palace Dholpur Rajasthan in Hindi
राज निवास पैलेस धौलपुर राजस्थान ( Raj Niwas Palace Dholpur Rajasthan)

इस महल में शानदार राजस्थानी और ब्रिटिश वास्तुकला का नमूना देखने को मिलता है। महल के दीवारों पर की गई सजावट इस भव्य बनाती है। लाल रंग के बलुआ पत्थर से निर्मित यह महल राजस्थान के प्रसिद्ध महलों में गिनती की जाती है।

इस महल में ठहरने के साथ-साथ यहाँ चंबल बोट सफारी का आनंद लिया जा सकता है। राष्ट्रीय चंबल अभयारण्य के निकट स्थित होने के कारण यहाँ वोट सफारी भी कराई जाती है। राज निवास पैलेस धौलपुर राजस्थान के वारें में वेब स्टोरी के माध्यम से जानते हैं।

वेब स्टोरी राज निवास पैलेस धौलपुर राजस्थान – Web Stories Raj Niwas Palace Dholpur Rajasthan in Hindi

राज निवास पैलेस धौलपुर महल का इतिहास – Raj Niwas Palace Dholpur History

इस महल के इतिहास में जाने से पता चलता है की इस खूबसूरत महल का निर्माण भारत दौरे पर आये एचआरएच अल्बर्ट एडवर्ड के सम्मान में किया गया था। इस महल को 1876 में बनवाया गया था।

READ  बक्सर का इतिहास और जानकारी - Information about Buxar in Hindi

कहा जाता है की राज निवास पैलेस का निर्माण राजस्थान के पहली महिला मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के ससुर राजा उदयभानु सिंह ने करवाया था। उदयभानु सिंह को इस महल के अंतिम शासक माना जाता है।

साल 1779 ईस्वी से लेकर भारत की आजादी तक यह पैलेस अंग्रेजों के नियंत्रण में रहा। पहले  इस महल को धौलपुर महल कहा जाता था। कलांतर में इसका नाम बदल कर राजनिवास पैलेस रख दिया गया।

राज निवास पैलेस राजस्थान में स्थित धौलपुर महल कहा जाता था। राज निवास महल राजस्थान के धौलपुर सिटी में स्थित दिल्ली से करीब 250 कीमी दूर उत्तरप्रदेश तथा मध्यप्रदेश की सीमा पर स्थित है।

धौलपुर के राज निवास पैलेस के शानदार भवन में लाल बलुआ पत्थर इस इस्तेमाल इस प्रकार किया गया है की बेहद सुंदर लगता है। लाल पत्थर से निर्मित इस खूबसूरत राज निवास महल को अब हैरिटेज होटल्स में बदल दिया गया है।

खूबसूरत हैरिटेज होटल्स में तब्दील

आज इसकी गिनती राजस्थान राज्य के महंगे और प्रतिष्ठित हैरिटेज होटलों में की जाती है। अपने अनुपम मेहमान नवाजी के लिए यह होटल पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। करीब 13 एकड़ के क्षेत्र में फैला इस महल में 50 से भी अधिक कमरे बने हैं।

READ  जैसलमेर में घूमने की प्रसिद्ध जगह | Top 11 Places to visit in Jaisalmer in Hindi

अपनी सुंदर नक्काकासी और खूबसूरत बनावट के बजह से पर्यटकों को बेहद आकर्षित करता है। एक प्रकार से धौलपुर पैलेस राजस्थान के जीवंत इतिहास और समृद्ध विरासत को दर्शाता है।

इस महल के निर्माण में यूरोपीय और भारतीय आर्किटेक्चर की भव्यता देखने को मिलती है। राष्ट्रीय चंबल अभयारण्य से थोड़ी दूर स्थित प्राकृतिक सुंदरता के मध्य स्थित इस महल के परिसर में असंख्य मोर पाए जाते हैं।

राज निवास पैलेस, धौलपुर, एक ऐसा महल जिस महल में कभी राजघराने के लोगों का आवास हुआ करता था। लाल बलुआ पत्थर से बना यह महल एक ऐसी आभा बिखेरता है की पर्यटक को अपनी तरफ खींचती है।

यही कारण है की यह महल सैलानी को वार-वार यहाँ आने के लिए प्रेरित करती है। तभी तो इसकी गिनती राजस्थान के शाही और सबसे आकर्षक हेरिटेज होटल में होती है।

चम्बल वोट सफारी का आनंद

राजनिवास पैलेस में ठहरने के अलावा यहाँ पर्यटक चम्बल वोट सफारी का आनंद ले सकते हैं। इस दौरान पर्यटक के द्वारा यहाँ कई तरह के प्रवासी पक्षी, घड़ियाल और डॉल्फ़िन भी देखा जा सकता है।

करीब एक घंटे की सफारी का चार्ज करीब 7000 के करीब है। इसके अलावा भी पर्यटक के लिए कई और टूर पैक उपलबद्ध हैं जिसका वर्तमान चार्ज इसके ऑफिसियल वेबसाईट से प्राप्त किया जा सकता है।

राज निवास पैलेस धौलपुर के पास अन्य दर्शनीय स्थल

इसके अलावा यहाँ घारुयाल ब्रीडिंग फार्म, मुचकुंड मंदिर और चोपड़ा मंदिर दर्शनीय हैं। साथ ही यहाँ भ्रमण के दौरान शेरगढ़ किला, तालाब ए शाही, नदी के ताल, वन विहार आदि देखे जा सकते हैं।

READ  उम्मेद भवन पैलेस जोधपुर राजस्थान | umaid bhawan palace jodhpur history in hindi

इन वेब स्टोरी को भी पढ़ें

अक्सर जानने की बातें (FAQ)

राज निवास पैलेस कहाँ स्थित है?

राज निवास पैलेस जो धौलपुर महल के नाम से भी जानते हैं। भरत के राजस्थान राज्य में धौलपुर शहर में स्थित है।

विशेष जानकारी के लिए महल के ऑफिसियल वेबसाइट पर विज़िट कर सकते हैं।

Raj Niwas Palace Dholpur: Heritage Hotel in Rajasthan

Amit

Amit

मैं अमित कुमार, “Hindi info world” वेबसाइट के सह-संस्थापक और लेखक हूँ। मैं एक स्नातकोत्तर हूँ. मुझे बहुमूल्य जानकारी लिखना और साझा करना पसंद है। आपका हमारी वेबसाइट https://nikhilbharat.com पर स्वागत है।

Leave a Comment

Trending Posts

जूनागढ़ क़िला बीकानेर राजस्थान | Junagarh fort Bikaner Rajasthan जयगढ़ का किला जयपुर राजस्थान | jaigarh fort history in hindi भानगढ़ किला सबसे भुतहा जगह | bhangarh fort history in hindi मेहरानगढ़ किले का इतिहास | Mehrangarh Fort Jodhpur History in Hindi उम्मेद भवन जोधपुर | umaid bhawan palace jodhpur history in hindi यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर में शामिल राजस्थान के 6 किले की खास बातें नाहरगढ़ किले का रहस्य, इतिहास | Nahargarh fort Jaipur history in Hindi कुंभलगढ़ किला का इतिहास | kumbhalgarh fort information in hindi