गुजरात के वारें में जानकारी – Information about Gujarat in hindi language
गुजरात की सम्पूर्ण जानकारी – Information about Gujarat in hindi language
गुजरात (State of India) की गिनती भारत के सबसे समृद्ध और सुरक्षित राज्यों में की जाती है। यहाँ के लोग अत्यंत ही शांतिप्रिय और नेक दिल इंसान होते हैं। यह धरती है पूज्य बापू की जिन्होंने दुनियाँ को अहिंसा का संदेश दिया।
यह धरती है महान समाज सुधारक दयानंद सरस्वती की जिन्होंने समाज में व्याप्त अंधविश्वास के खिलाफ आवाज उठाई। यह धरती है लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जिन्होंने 500 से अधिक देशी रियासत का विलय कर सशक्त भारत का निर्माण किया।
यह माटी है गुजरात की जिन्होनें मोरारजी देसाई और नरेंद्र मोदी जैसे प्रधान मंत्री दिए। जिन्होंने समूचे विश्व में भारत का मस्तक गर्व से ऊंचा किया। सरकारी आंकड़ों के आधार पर भारत के इस राज्य में अपराध की दर कम है।
भारत के उत्तर-पश्चिम भूभाग में स्थित गुजरात एक सुखी सम्पन्न राज्य है। भारत के प्रमुख उद्योगपति मुकेश अंबानी, अनिल अंबानी, अजीज प्रेमजी, पलोनजी मिस्त्री, दिलीप सांघवी, गौतम अदानी गुजरात से ही आते हैं।
उधोग हो या काल-कारखाने या बात हो प्राकृतिक सम्पदा की हर दृष्टि से यह राज्य आगे है। गुजरात के अहमदाबाद में भारत में सूती वस्त्रों के उत्पादन में अग्रणी होने के कारण इस भारत का मेनचेस्टर कहा जाता है।
आईए इस लेख में हम भारत के गुजरात राज्य का इतिहास, गुजरात की वेशभूषा, गुजरात के शहर, गुजरात का रहन सहन, गुजरात का खान पान, गुजरात का प्रसिद्ध पकवान, गुजरात का प्रमुख त्योहार आदि के बारें में संक्षेप में जानते हैं।
गुजरात की जानकारी संक्षेप में – Brief information on Gujarat in Hindi
राज्य का नाम | गुजरात (Gujrat ) |
गुजरात की राजधानी | गाँधीनगर |
राज्य की स्थापना दिवस | 1 मई 1960 |
गुजरात का क्षेत्रफल (area of gujarat) | 19,644 वर्ग किमी. |
गुजरात का राजकीय पशु(State Animal) | एशियाई शेर |
गुजरात की राजकीय पक्षी(State Bird) | हंसावर (ग्रेटर फ्लेमिंगो) |
गुजरात की राजकीय फूल(State flower) | गलगोटा (मैरीगोल्ड) |
गुजरात की राजकीय वृक्ष(State Tree) | बरगद |
गुजरात का राजकीय फल (state fruit ) | आम |
गुजरात के प्रथम राज्यपाल | मेहदी नवाज जंग |
गुजरात के प्रथम मुख्यमंत्री | जीवराज नारायण मेहता |
गुजरात में कुल जिले की संख्या | 33 |
राज्य में लोकसभा की कुल सीटें | 11 |
राज्य में राज्यसभा की कुल सीटें | 05 |
विधानसभा की कुल सीटें | 182 |
गुजरात का इतिहास – History of Gurjat in Hindi
गुजरात का प्राचीन इतिहास
गुजरात का इतिहास अति प्राचीन माना जाता है। इसका इतिहास करीब 2000 साल पुराना है। विश्व की अति प्राचीन सभ्यता में से एक सिंधु घाटी सभ्यता का मुख्य केंद्र गुजरात ही था। जिसमें लोथल, धोलावीरा और डिनो जैसे प्राचीन नगर प्रसिद्ध थे।
कहा जाता है की प्राचीन भारत का पहला बंदरगाह गुजरात के लोथल में ही स्थित था। धार्मिक दृष्टिकोण से भी गुजरात का इतिहास काफी पुराना है।
हिन्दू धर्म ग्रंथों के अनुसार भगवान श्री कृष्ण ने मथुरा नगरी को छोड़कर गुजरात के सौराष्ट्र क्षेत्र में अपनी राजधानी बनायी। यह स्थल द्वारिका के नाम से प्रसिद्ध है। यहाँ द्वारिकधीश का मंदिर विश्व प्रसिद्ध है।
गुजरात का मध्यकालीन इतिहास – gujarat information in hindi
इस प्रदेश में वर्षों तक मौर्य, गुप्त, प्रतिहार और गुर्जर राजवंशों का शासन रहा। गुजरात जैसा की नाम से ही स्पष्ट होता है। गुर्जरों के कारण ही इस भू-भाग का नाम गुजरात पड़ा।
वर्तमान गुजरात की स्थापना चालुक्य वंश के शासक मूलराज ने 10वीं सदी के दौरन की थी। चालुक्य वंश के शासनकाल गुजरात का प्रगति का काल माना जाता है।
इस दौरान में गुजरात में अहम प्रगति हुई। 10 वीं सदी से 18 वीं सदी तक इस क्षेत्र पर कई शासकों के शासन का उठा-पटक चलता रहा। इस दौरान महमूद गजनवी जैसे लुटेरे शासक ने गुजरात को बार-बार लूटा।
गुजरात पर शासन करने वाले राजाओं के नाम में मराठा, यवन और मुगल बादशाह के नाम शामिल हैं।
गुजरात का आधुनिक इतिहास – Gujrat History In Hindi
समय के साथ ईस्ट इंडिया कंपनी भारत आयी तथा 1817 ई. तक गुजरात अंग्रेजों के अधिकार में हो गया। ब्रिटिश शासन काल में यह बाम्बे प्रेसिडेंसी के अंदर था।
जब 15 अगस्त 1947 में भारत अंग्रेजों के गुलामी की दासता से मुक्त हुआ। लेकिन यहाँ का जूनागढ़ रियासत आजादी के बाद काफी चर्चा में रहा।
गुजरात स्थापना दिवस – Gujrat sthapna divas
गुजरात स्थापना दिवस प्रति वर्ष 1 मई को मनाया जाता है। इसी दिन 1960 में बाम्बे प्रेसिडेंसी से अलग गुजरात राज्य का गठन हुआ था।
गुजरात स्थापना दिवस के अवसर पर हर साल पूरे गुजरात में कई सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। गांधीनगर में भव्य परेड का भी आयोजन होता है।
गुजरात का भूगोल – gujarat information in hindi
अतल गहराई लिए समुन्द्री तट, हरे-भरे घने जंगल, अपने तेज दहाड़ से लोगों को दहला देने वाले गिर वन के शेर यहाँ की विरासत है। गुजरात भारत का सबसे लंबी तट रेखा वाला राज्य (sabse lambi tat Rekha wala rajya) कहलाता है।
गुजरात के उत्तर-पूर्व में पाकिस्तान और राजस्थान, पूर्व में मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और दीव, दमन, दादरा नगर हवेली के बीच की सीमा है। इस राज्य की पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम दोनों सीमाओं को अरब सागर छूती है।
गुजरात की भाषा – gujarat ki bhasha
गुजरात की राजभाषा गुजराती है। गुजरात की अधिकांश लोग गुजराती भाषा बोलते हैं। इस कारण गुजराती को यहाँ की मुख्य भाषा के रूप में मान्यता दी गई है।
गुजराती भाषा की उत्पत्ति संस्कृत और प्राकृत भाषा से मानी जाती है। गुजराती के अलावा यहाँ हिन्दी, अंग्रेजी और मराठी भाषा भी बोली जाती है।
गुजरात की वेशभूषा – traditional dress of gujarat in hindi –
गुजरात का पहनावा (gujarat ka pehnawa )की बात की जाय तो यहाँ के परिधान बड़े ही आकर्षक हैं। गुजरात की पारंपरिक पोशाक (traditional dress of gujarat ) में महिलायें घाघरा, चोली और माथे पर ओढनी ओढ़ती हैं।
जबकि पुरुष बर्ग गुजराती कुर्ता और धोती पहनते हैं। इसके साथ ही गुजरात की महिलायें साड़ी व ब्लाउज भी धारण करती हैं। वर्तमान में gujarat ki veshbhusha में भी भारत के अन्य राज्यों की तरह आधुनिक परिधान फूल पेंट, शर्ट और जींस भी धारण किया जाता है।
गुजरात की राजधानी क्या है – gujrat ki rajdhani
गुजरात की राजधानी ( gujrat ki rajdhani ) गांधी नगर है। जब राज्य का गठन हुआ था तब इसकी राजधानी अहमदाबाद थी। लेकिन बाद में भारत के महान स्वतंरता सेनानी महात्मा गांधी के सम्मान में इसकी राजधानी अहमदाबाद से गांधीनगर स्थानान्तरित किया गया।
पर्यटन की दृष्टि से गांधीनगर भारत का अनुपम राज्य है।
गुजरात की राजनीति
भारत के राज्य गुजरात में विधान सभा की 182 सीटें हैं। यहाँ लोकसभा की 26 और राज्यसभा की 11 सदस्य चुने जाते हैं। देश की राजनीति में यहाँ के लोगों का अहम रोल है। लौह पुरुष वल्लभभाई पटेल गुजरात में ही पैदा हुए थे।
उन्हें आजाद भारत के पहले गृह मंत्री होने का गौरव प्राप्त है। उन्होंने भारत के छोटे-छोटे रियासत का एकीकरण कर बृहद भारत का निर्माण किया। गुजरात से ही आने वाले भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज विश्व नेता के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं।
गुजरात के जिले
गुजरात में 33 जिले है। क्षेत्रफल के आधार पर गुजरात का सबसे बड़ा जिला कच्छ और सबसे छोटा जिला डांग है। लेकिन जनसंख्या के आधार पर गुजरात का सबसे बड़ा जिला अहमदाबाद है।
गुजरात के जिलों के नाम हैं –
- अहमदाबाद (Ahamadabad),
- आनंद (Anand),
- अरावली (Aravalli),
- अमरेली (Amreli),
- भावनगर (Bhavnagar),
- बनासकांठा (Banaskantha),
- गांधीनगर (Gandhinagar)
- बोटाड (Botad),
- भरूच (Bharuch),
- जामनगर (Jamnagar),
- जूनागढ़ (Junagadh),
- छोटा उदयपुर (Chhota Udayapur),
- डांग (Dang),
- देवभूमि द्वारका (Devbhumi Dwarka),
- दाहोद (Dahod),
- गिर सोमनाथ (Gir Somnath),
- महीसागर (Mahisagar),
- नवसारी ( Navsari),
- नर्मदा (Narmada),
- कच्छ (Kachchh),
- खेड़ा (Kheda),
- मेहसाणा ( Mehsana),
- मोरबी (Morbi),
- ,सुरेंद्रनगर (Surendra Nagar),
- साबरकांठा (Sabarkantha),
- तापी (Tapi),
- वडोदरा (Vadodara),
- पंचमहल (Panchmahal),
- वलसाड( Valsad),
- पोरबंदर (Porbandar),
- राजकोट (Rajkot)
- सूरत (Surat)
गुजराती की संस्कृति – gujarat culture in hindi
गुजरात के खानपान एवं वेशभूषा में गुजरात की संस्कृति की झलक साफ दिखाई पड़ती है। भारत का गुजरात राज्य त्योहारों की घरती कहलाती है। गुजरात के लोग हर त्योहार को बहुत ही उमंग और उत्साह के साथ मनाते हैं।
लेकिन गुजरात नवरात्रि में नवरात्रि के अवसर पर विशेष ही रौनक होती है। इस दौरान गुजरात का नृत्य गरबा का विशेष महत्व होता है। गरबा गुजरात का प्रसिद्ध लोक नृत्य में शामिल है।
इस दौरान gujarati culture को नजदीक से देखा जा सकता है। नवरात्रि माँ जगदम्बा की भक्ति का एक अनूठा त्योहार है। यह त्योहार समस्त गुजरात में गरबा के रूप में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है।
इस अवसर पर देश के कोने-कोने से लोग इस पारंपरिक और धार्मिक त्योहार का लुफ़त उठाने गुजरात आते हैं।
गुजरात का प्रसिद्ध पकवान – Information about Gujarat food in Hindi
Famous Food of Gujrat in Hindi – गुजरात का ख़ान-पान की बात की जाय तो यहाँ का लाजबाब व्यंजन अपने स्वाद और खुसबू के कारण पूरे भारत में प्रसिद्ध है।
कहा जाता है की गुजरात का भोजन सिर्फ स्वाद ही नहीं बल्कि पौष्टिकता में भी भरपूर होती है। यही कारण है की गुजराती लोग सिर्फ देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी अपने खान-पान को लेकर जाने जाते हैं।
हालांकि गुजरात का लंबा समुद्र तट यहाँ के लोगों के लिए समुद्री भोजन की एक वृहद भंडार मुहैया करता है। लेकिन गुजरात में जैन संस्कृति और विचारों का खासा प्रभाव रहा है।
इस कारण गुजरात के अधिकांश लोग मुख्य रूप से शाकाहारी है। लेकिन ऐसा नहीं की की यहाँ के लोग मांसाहारी नहीं हैं। यहाँ के मांसाहारी लोग अपने भोजन में अंडा, चिकन, मटन और समुद्री भोजन आदि लेते हैं।
गुजरात के परंपरागत खाने में रोटी, कढ़ी या दाल, या दाल, चावल, सब्जि और छाछ होते हैं। लेकिन Gujarat ka prasidh pakwan में फाफड़ा, जलेबी, ढोकला, थेपला , खांडवी, पूरन- पोली, मालपूआ और शिखंड के नाम प्रसिद्ध हैं।
गुजरात का रहन सहन
गुजरात के लोगों का रहन सहन काफी अच्छा है। गुजराती लोग बड़े ही नेक दिल इंसान होते हैं। कड़ी मेहनत और लगन से आगे बढ़ने में ये लोग विश्वास करते हैं।
अपने काबिलियत के वल पर आज विश्व में अपना अलग पहचान कायम कर चुके है। उद्योग धंधा हो अथवा राजनीति हर क्षेत्र में इस प्रदेश के लोग आगे हैं। यहाँ के लोगों के उम्दा रहन सहन के कारण इस प्रदेश की गिनीत उन्नत प्रदेश में होती है।
गुजरात की अर्थव्यवस्था
भारत की अर्थव्यवस्था में गुजरात का महत्वपूर्ण योगदान है। यहाँ निजी और सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों द्वारा स्थापित कई तेलशोधक कारखाने स्थापित हैं। जहाँ से बड़ी मात्रा में पेट्रोलियम पदार्थ का निर्यात किया जाता है।
इस कारण से गुजरात को भारत की ‘पेट्रोलियम राजधानी’ भी कहा जाता है। गुजरात हीरों का भी भारत में सबसे बड़ा उत्पादक राज्य है। यहाँ का सूरत शहर हीरों के लिए प्रसिद्ध है।
एक आकड़ों के अनुसार भारत के कुल निर्यात का 70% हीरा, यही से निर्यात किया जाता है। साथ ही दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी डेनिम निर्माता कंपनी अरविंद मिल्स भी गुजरात के अहमदाबाद में स्थित है।
औद्योगिक क्षेत्र में भारत के इस राज्य का कोई मुकाबला नहीं है। गुजरात का वस्त्र उद्योग पूरे भारत में प्रसिद्ध है। साथ ही गुजरात में नमक, कपास, मंगफली और दूध का बड़ी मात्रा में उत्पादन किया जाता है।
गुजरात का भारतीय सिनेमा में योगदान
गुजराती लोगों का भारतीय सिनेमा में अहम योगदान माना जाता है। गुजराती फिल्म उद्योग को भी फिल्म के निर्माण में अग्रणी माना जाता है। यहाँ के फिल्म उद्योगों में भी हजार से ज्यादा फिल्मों का निर्माण हो चुका है।
यहाँ के प्रसिद्ध सिने कलाकार आशा पारेख, संजीव कुमार, परेश रावल, मनोज जोशी, स्नेह लता, किरण कुमार, अरुणा ईरानी का नाम आपने जरूर सुने होंगे। जिन्होंने सिर्फ गुजराती ही नहीं बल्कि हिन्दी फिल्मों में अपना अहम मुकाम हासिल कर चुके हैं।
गुजरात के बारे में रोचक जानकारी – Amazing fact about Gujarat in Hindi
- भारत के समृद्ध राज्य गुजरात को भारत का गहना कहा जाता है।
- गुजरात राज्य की स्थापना 01 मई 1960 को हुई थी।
- गुजरात के कच्छ क्षेत्रफल में भारत का सबसे बड़ा जिला कहलाता है।
- दुनिया का सबसे बड़ा शिप ब्रेकिंग यार्ड गुजरात के भावनगर में स्थित है।
- आनंद दुग्ध सहकारी संघ का उत्पाद ‘अमूल्य’ पूरे भारत में प्रसिद्ध है।
- गुजरात के Amul को एशिया की सबसे बड़ी डेयरी माना जाता है।
- अंग्रेजों ने सबसे पहले गुजरात के सूरत में ही अपना व्यापारिक केंद्र स्थापति किया था।
- गुजरात में मकर संक्रांति के अवसर पर अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव का आयोजन किया जाता है।
- जहाँ विश्व भर के लोग इस अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव को देखने भारत आते हैं।
- एशिया का सर्वश्रेष्ठ प्रबंधन संस्थान (IIM) गुजरात के अहमदाबाद में स्थित है।
- गुजरात का सूरत हीरा व्यपार के लिए दुनियाँ भर में प्रसिद्ध है।
- गुजरात को पश्चिम का जेबर भी कहा जाता है।
- गुजरात के जामनगर दुनियाँ की सबसे बड़ी तेल रिफाइनरी के लिए जाना जाता है।
- नमक उत्पादन में गुजरात भारत में नंबर वन है।
- गुजरात का सबसे प्रसिद्ध और लोकप्रिय लोकनृत्य गरबा है।
- महात्मा गांधी ने नमक आंदोलन तोड़ने के लिए दांडी तक पैदल मार्च किया था।
- विश्व का सबसे बड़ी मूर्ति ‘Statue Of Unity’ गुजरात में स्थित है। जिसकी ऊँचाई 182 मीटर है।
पर्यटन की दृष्टि से गुजरात –
भारत का गुजरात राज्य अपने सांस्कृतिक विरासत के लिए भी प्रसिद्ध है। गुजरात में स्थित कई ऐतिहासिक मंदिर यहाँ की संस्कृति को दर्शाता है। यह के कई प्रसिद्ध मंदिर के बारे में आपने जरूर सुन होगा।
- सोमनाथ का मंदिर,
- अक्षरधाम मंदिर,
- द्वारकाधीश का मंदिर,
- सूर्य मंदिर मोढेरा,
- लक्ष्मी विलास पैलेस वडोदरा,
- गिर वन राष्ट्रीय उद्यान,
- मांडवी समुन्द्री बीच,
- साबरमती आश्रम
- स्टैचू ऑफ यूनिटी
- रन ऑफ़ कच्छ
- गिर राष्ट्रीय उद्दान
गुजरात की राजधानी क्या है?
गुजरात के राजधानी गांधीनगर है। राज्य के गठन के समय इसकी राजधानी अहमदाबाद थी। बाद में इसकी राजधानी गांधीनगर बनाई गई।
गुजरात में कौन कौन सा शहर आता है?
गुजरात के प्रसिद्ध शहर में अहमदाबाद, सूरत, जामनगर, भुज, भावनगर, पोरबंदर, राजकोट, जूनागढ़ और मोरबी आदि नाम सम्मिलित हैं।
गुजरात क्यों प्रसिद्ध है?
गुजरात कपड़ा उद्धोग के लिए पूरे भारत में प्रसिद्ध है। साथ ही यह राज्य हीरा उद्धोग के लिए भी पूरे विश्व में अपनी पहचान रखता है।
गुजरात में किसका जन्म हुआ था?
गुजरात भारत के अनेकों महापुरुषों की जन्म स्थली रही है। गुजरात में ही अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी का जन्म हुआ था।
गुजरात राज्य की स्थापना कब हुई?
गुजरात राज्य की स्थापना 01 मई 1960 को हुआ था। इससे पहले अंग्रेजों के समय में यह बाम्बे प्रेसिडेंसी का हिस्सा था।
गुजरात की वेशभूषा क्या है?
गुजरात की पारंपरिक वेशभूषा में पुरुष वर्ग के परिधान में कुर्ता, धोती पगड़ी इत्यादि शामिल होते हैं। इसके अलावा वे पारंपरिक गुजराती धोती और कुर्ता भी पहनते हैं। वहीं महिलाओं का खास परिधान घाघरा चोली है।
आपको information about gujarat state in hindi शीर्षक से गुजरात के बारें में संकलित जानकारी जुरुर अच्छी लगी होगी।
- मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण जानकारी
- तमिलनाडु की सम्पूर्ण जानकारी
- पश्चिम बंगाल की सम्पूर्ण जानकारी
- मेघालय की सम्पूर्ण जानकारी मणिपुर
- राज्य की महत्वपूर्ण जानकारी
- पंजाब राज्य की सम्पूर्ण जानकारी
- मिजोरम राज्य की रोचक जानकारी
- सिक्किम की भारत में विलय की कहानी
Gujarat History, Map, Population, & Facts | Britannica