Table of Contents
- आज विश्व साइकिल दिवस है। जानिये क्या है इसका इतिहास और महत्व | World Bicycle Day 2022
- विश्व साइकिल दिवस इतिहास और महत्व – World Bicycle Day History and Significance
- विश्व साइकिल दिवस मनाने की पीछे की कहानी
- साइकिल चलाने के फायदे, क्यों चलाएं साइकिल?
- जानने की बात F.A.Q
- बाहरी कड़ियाँ (External links)
आज विश्व साइकिल दिवस है। जानिये क्या है इसका इतिहास और महत्व | World Bicycle Day 2022
विश्व साइकिल दिवस (World Bicycle Day 2022) – पूरे विश्व में 03 जून को विश्व साइकिल दिवस मनाया जाता है। साइकिलिंग के बहुत फायदे हैं, स्वास्थ्य की दृष्टि से साइकिल चलाना बहुत ही फायदेमंद हैं।
विश्वभर में साइकलिंग के प्रति लोगों की जागरूकता बढ़ाने के लिए के उद्देश्य से विश्व साइकिल दिवस मनाया जाता है। साइकिल के प्रयोग से कई प्रकार के लाइफ स्टाइल विमारी से बचा जा सकता है। इसमें किसी प्रकार की ईंधन का भी प्रयोग नहीं होता।
इस कारण से पर्यावरण की दृष्टिकोण से भी साइकिल का प्रयोग फायदेमंद है। स्वच्छ वातावरण और स्वस्थ समाज के निर्माण में साइकिल की अग्रिम भूमिका हो सकती है। हमारे देश भारत में जहाँ आबादी अधिक है, ईंधन की खपत बहुत ज्यादा है।
इस परिस्थिति में साइकिल का अधिक प्रयोग देश के बिकास में भी सहायक सिद्ध हो सकता है।
विश्व साइकिल दिवस इतिहास और महत्व – World Bicycle Day History and Significance
इतिहास
विश्व साइकिल दिवस की शुरुआत 2018 में हुआ था। साइकिल की उपयोगिता को देखते हुए विश्वभर में लोगों को साइकिल चलाने के लिए प्रेरित किया जाता है। ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों तक यह संदेश जाये। लोग अपने कामों में साइकिल का अधिक इस्तेमाल करें।
यही विश्व साइकिल दिवस का उद्देश्य है। इससे पर्यावरण और हेल्थ दोनों का ध्यान रखा जा सकेगा। क्योंकि साइकिल छोटी दूरी के लिए परिवहन का सबसे सस्ता और सुगम साधन है। वर्ष 1990 तक साइकिल का इस्तेमाल बहुत किया जाता है।
लेकिन धीरे धीरे कम होता चला गया। इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखते हुए 2018 में संयुक्त राष्ट्र ने हर साल 3 जून विश्व साइकिल दिवस के रूप में मनाने का एलान किया। तभी से हरवर्ष 3 जून को पूरे विश्व में इसे सेलिब्रेट किया जाता है।
विश्व साइकिल दिवस का महत्व
साइकिल दिवस की अहमियत कई मायनों में बढ़ जाती है। विश्व साइकिल दिवस मनाने की पीछे संयुक्त राष्ट्र संध का उद्देश्य केबल साइकिल के उपयोग को बढ़ावा देना नहीं है। बल्कि उनका उद्देश्य स्वास्थ्य और वातावरण के प्रति लोगों को सचेत और जागरूक भी करना है।
साइकिल का इस्तेमाल शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य, प्रदूषण मुक्त वातावरण हेतु आवस्यक है। साइकलिंग वातावरण को प्रदूषण मुक्त रखने का एक अच्छा तरीका हो सकता है।
एक शोध में कहा गया है की अगर औसतन कम से कम 30 मिनट रोजाना साइकिलिंग किया जाय तो व्यक्ति मोटापे, हृदय रोग, मानसिक बीमारी, मधुमेह और गठिया जैसी बीमारी से सुरक्षित रह सकता है।
विश्व साइकिल दिवस मनाने की पीछे की कहानी
कहा जाता है की कुछ दशकों से साइकिल का प्रचलन कम होता जा रहा है। लोग थोड़ी दूर भी जाने के लिए बाइक और ऑटो का इस्तेमाल करते हैं। दिन प्रतिदिन साइकिल का इस्तेमाल कम होता गया और इसके महत्व से युवा पीढ़ी वंचित हो गई। साइकिल के महत्ता को लोगों के बीच फिर से स्थापित करने के उद्देश्य से ही यह दिवस मनाया जाता है।
इस दिवस को मनाने के प्रस्ताव एक यचीका के जरिए सर्वप्रथम अमेरिका के प्रोफेसर लेस्जेक सिबिल्सकी के दिमाग में आया था। बाद में संयुक्त राष्ट्र संघ ने साइकिल के महत्व और इसके प्रति जागरूकता हेतु 3 जून को प्रतिवर्ष विश्व साइकिल दिवस मनाने की घोषणा हुई। तभी से हरसाल पूरे विश्व में यह दिवस मानया जाता है।
साइकिल चलाने के फायदे, क्यों चलाएं साइकिल?
- साइकिल परिवहन का सस्ता और सुगम सवारी माना जाता है।
- सड़कों पर अन्य वाहनों की तुलना में सबसे सुरक्षित है।
- इसमें किसी प्रकार का ईंधन का इस्तेमाल नहीं होने से पर्यावरण में दूषित नहीं होता।
- साइकलिंग से दिमाग, पाचन क्रिया और इम्यून सिस्टम मजबूत रहता है।
- साइकलिंग से डायबिटीज को कंट्रोल में रखा जा सकता है।
- साइकलिंग मोटापा को रोकने में मददगार हो सकता है।
- रूटीन एक्सर्साइज़ के तौर पर रोज साइकिलिंग किया जा सकता है।
- साइकलिंग से फेफड़े मजबूत होते हैं।
- शोध के आधार पर पाया गया की 30 मिनट प्रतिदिन के साइकलिंग से बॉडी स्वस्थ और कई बीमारी लाइफस्टाइल रोगों से बचाव होता है।
अंत में Conclusions
हमें इस विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर साइकिल का अधिक-अधिक उपयोग करने का संकल्प लेना चाहिये। हमारे देश में साइकिल का इस्तेमाल केंद्रीय मोटर वाहन अधिनियम से मुक्त है।
साथ ही साइकिल इस्तेमाल हेतु लाइसेंस, पंजीकरण और इन्श्योरेन्स की भी जरूरत नहीं होती। सामान्य यातायात के नियम ही साइकिल चालक को पालन करना पड़ता है।
जानने की बात F.A.Q
विश्व साइकिल दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?
विश्व साइकिल दिवस प्रतिवर्ष 03 जून को साइकिल के उपयोगिता और उसके महत्व के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से मनाया जाता है।
विश्व साइकिल दिवस की स्थापना किसने की?
विश्व साइकिल दिवस की शुरुआत 2018 में संयुक्त राष्ट्रसंध के द्वारा किया गया।
विश्व साइकिल दिवस पर क्या होता है?
विश्व साइकिल दिवस पर स्थान स्थान पर लोगों को जागरूक करने के लिए सेमीनार का आयोजन किया जाता है। रेडियो, टीवी पर कई कार्यकर्मों के द्वारा लोगों को साइकिल का महत्व समझाया जाता है।
पहला विश्व साइकिल दिवस कब था?
पहला विश्व साइकिल दिवस 03 जून 2018 में मनाया गया था।
इन्हें भी पढ़ें : –
- हिमाचल प्रदेश राज्य की सम्पूर्ण जानकारी
- केरल की सम्पूर्ण जानकारी
- बिहार की सम्पूर्ण जानकारी
- मेघालय की सम्पूर्ण जानकारी
- कश्मीर के 11 सबसे खूबसूरत घूमने की जगह